सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को लोकभवन के जवाहर खण्ड में रेडक्रॉस के मध्यप्रदेश शाखा की नवगठित प्रबंधन समिति के साथ चर्चा की। उन्होंने नवागत सदस्यों को सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। बैठक में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, विधि अधिकारी उमेश श्रीवास्तव, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविन्द पुरोहित और रेडक्रॉस प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद थे।
राज्यपाल पटेल को रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ. श्याम सिंह कुमरे से रेडक्रॉस अस्पताल के प्रबंधन, ओ.पी.डी. संचालन, माहवार मरीजों की संख्या, जाँच, विभिन्न मदों से प्राप्त आय और व्यय के संबंध में अवगत कराया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि मरीजों के इलाज, जरूरी जाँच और व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाये। मरीजों की देखभाल से जुड़ी सभी व्यवस्थाएँ हमेशा पुख्ता रखें। बैठक में रेडक्रॉस के जनरल सेक्रेटरी रामेन्द्र सिंह ने समिति की गतिविधियों का विवरण दिया।

अल्फाज़ के जादूगर बशीर बद्र का निधन, 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
फिल्मी अंदाज में हुई बियर लूट से इलाके में सनसनी
सूर्या की फिल्म को लेकर डायरेक्टर बालाजी का बयान चर्चा में
जंगल सफारी दो दिन बंद, पर्यटकों की एंट्री पर रोक
लाल मिर्च से हमला कर अधिकारी को रोकने की कोशिश, उज्जैन में अतिक्रमण टीम सुरक्षित