ये वास्तु उपाय, पैसों की कमी नहीं होने देंगे
कई बार ज्यादा कमाने के बावजूद पैसा हाथ में नहीं टिकता, ऐसा वास्तु दोष के लगने से भी होता है। इन दोषों की वजह से धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास बढ़ जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसके उपाय बताए गए हैं, आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
दीवार से निशान हटाएं
वास्तु शास्त्र में घर या दुकान की दीवारों पर गंदगी नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करती है। शास्त्रों में कहा गया है कि जहां मैल और अव्यवस्था हो, वहां देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता। इसलिए, दीवारों की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है, खास-तौर से उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा की दीवारें बिल्कुल साफ रखें। यह दिशा कुबेर और विष्णु से जुड़ी मानी गई है।अगर दीवारों में दरारें या सीलन दिखे तो तुरंत मरम्मत करवाएं। वास्तु के मुताबिक घर की दीवारों की रंगाई करवाने में चमकीले और हल्के रंगों का इस्तेमाल धन की स्थिरता बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
मकड़ी के जाले देखने में मामूली लगते हैं, लेकिन वास्तु और धार्मिक दृष्टि से ये धन और अवसरों में रुकावट पैदा करते हैं।वास्तु के मुताबिक मकड़ी के जाले घर की सकारात्मक ऊर्जा को रोकते हैं। इसलिए सप्ताह में एक बार कोनों, छतों और फर्नीचर के पीछे की जगहों की सफाई जरूर करें। अगर मुमकिन हो तो साफ-सफाई करने के बाद कपूर भी जलाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव