15 अप्रैल से बढ़ेगी शादियों की रौनक, एमपी में LPG की भारी किल्लत—मांग के मुकाबले आधी सप्लाई
LPG Crisis: एलपीजी सिलेंडर का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल सिलेंडर का कोटा 70 प्रतिशत तक बढ़ाने के बाद भी भोपाल में सप्लाई केवल 50 प्रतिशत तक ही सीमित रह गई है. इसके कारण होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को वैकल्पिक संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है. 15 अप्रैल से शादी का सीजन भी शुरू होने वाला है, ऐसे में हालात और चुनौतीपूर्ण होते दिखाई दे रहे हैं.
एसोसिएशन ने की उपलब्धता बढ़ाने की मांग
इस संकट के बीच फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन ने सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाने की मांग उठाई है. एसोसिएशन का कहना है कि प्रदेश में रोज करीब 25 से 30 हजार शादियां हाेनी है, जिनमें करीब ढाई लाख कमर्शियल सिलेंडरों की जरूरत पड़ेगी.

धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शुभेंदु अधिकारी की दो टूक, कहा- अब हर कार्रवाई का जवाब मिलेगा
डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों में बढ़ा स्ट्रेस लेवल, MP में हर महीने 50 से ज्यादा काउंसलिंग केस
रैपिडो बुकिंग के बाद युवती से छेड़खानी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
पद्म पुरस्कार 2026: देश की नामी हस्तियों को मिला सम्मान, धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण