भीषण आग से मचा हड़कंप: बुरहानपुर के प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, 20 दमकल मौके पर
बुरहानपुर : गणपति नाका थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे के पास देर रात एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आगे की लपटें देख प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और नगर निगम की फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. आग इतनी भीषण थी कि दो घंटे में नगर निगम की 20 अधिक फायर फायटरों ने पानी डालकर आग काबू करने की कोशिश की, लेकिन आग काबू में नहीं आई. मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों और पुलिस ने क्रेन की मदद से गोदाम के टीन शेड को तोड़ा , इसके बाद पानी की बौछार डाली गई, तब कहीं जाकर आग काबू में हो सकी.
गोदाम मालिक को लाखों के नुकसान की आशंका
इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की और आग पर काबू पाया. हालांकि, इस घटना से गोदाम मालिक ने भारी नुकसान की आशंका जताई है. रविवार देर शाम अचानक लगी इस आग के कारण आसपास के खेतों को भी नुकसान पहुंचा है. आग लगने की सूचना मिलते ही संबंधित खेतों के मालिक किसान भी मौके पहुंच गए, उन्होंने इस भीषण आग से केला व अन्य फसलों को नुकसान की बात कही है, इस दौरान पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से खेतों की नुकसानी का सर्वें कराकर मुआवजा देने की मांग की है.
पहले उठता दिखाई दिया काला धुआं
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक गोदाम में आग कैसे लगी, अभी कहना मुश्किल है, लेकिन लोगो का कहना है पहले प्लास्टिक गोदाम से धुआं उठते देखा था. इसके ठीक बाद भीषण आग के लपटें नजर आने लगीं. लोगों ने मौके जाकर देखा लेकिन तबतक देर हो चुकी थी.
गणपति थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया, '' एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लगी थी, हालांकि आग पर काबू पाया गया है. आग लगने के कारणों की जांच चल रही है, फिलहाल कारण अज्ञात है, जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.

राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala की राजनीति में उथल-पुथल, सुधाकरण का बड़ा बयान
2026 पर Mamata Banerjee का फोकस, मोदी सरकार को लेकर बड़ा बयान
Katni में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 बाइक समेत बदमाश पकड़े
संदीप दीक्षित का दावा—BJP में जा सकते हैं राघव चड्ढा