MP News: राजगढ़ के सरकारी छात्रावास में बच्चों को नहीं मिल रहा भरपेट खाना
मध्य प्रदेश : के Rajgarh जिले से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां संचालित शासकीय बालक प्री-मैट्रिक विमुक्त जाति छात्रावास में बच्चों को पर्याप्त भोजन नहीं दिए जाने की शिकायत सामने आई है।
बताया जा रहा है कि छात्रावास में बच्चों को फल और दूध तो दूर, भरपेट रोटी भी नहीं मिल रही। कई बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें रोजाना केवल दो रोटियां दी जाती हैं और कई बार भूखे पेट ही सोना पड़ता है।
तहसीलदार के सामने रो पड़े छात्र
शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार विनीत गोयल निरीक्षण के लिए छात्रावास पहुंचे। जैसे ही उन्होंने बच्चों से बात की, छात्र अपनी पीड़ा बताते हुए भावुक हो गए। एक छात्र ने बताया कि सुबह खाने में सिर्फ दो रोटियां मिलीं, जबकि दूसरे ने कहा कि कई बार खाना मांगने पर मना कर दिया जाता है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार ने तुरंत बाहर से खाना मंगवाकर बच्चों को खिलाया।
जली रोटियां और धमकाने के आरोप
बच्चों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता है और घर भेजने की चेतावनी दी जाती है। उनके अनुसार नाश्ते में रोज पोहा, दोपहर में दाल-रोटी और रात में आलू-टमाटर या आलू-मटर की सब्जी दी जाती है, लेकिन रोटियां अक्सर जली हुई होती हैं और मात्रा भी पर्याप्त नहीं होती।
तहसीलदार ने बताया कि बच्चों की शिकायतों के आधार पर पंचनामा तैयार कर लिया गया है और रिपोर्ट कलेक्टर को भेजी जाएगी।

पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश