इंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के फर्स्ट ईयर छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में मिला शव
इंदौर. शहर के प्रतिष्ठित महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (MGM) के बॉयज हॉस्टल (Boys Hostel) में सोमवार शाम एमबीबीएस (MBBS) प्रथम वर्ष के एक छात्र (student ) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अंतरिक्ष अग्रवाल के रूप में हुई है, जो ग्वालियर का निवासी था और साल 2025 बैच का छात्र था।
घटना का विवरण
यह दुखद घटना डॉ. बी.आर. अंबेडकर हॉस्टल के बी-ब्लॉक स्थित कमरा नंबर 43 में हुई। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे जब अंतरिक्ष का रूममेट हर्ष कौशिक कॉलेज से वापस लौटा, तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो हर्ष ने अन्य साथियों की मदद से दरवाजा खोला। अंदर अंतरिक्ष का शव फंदे से लटका मिला।
पढ़ाई का दबाव बना संभावित कारण
शुरुआती जांच और रूममेट के बयानों के अनुसार, अंतरिक्ष पिछले कुछ समय से पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में था। कॉलेज सूत्रों ने बताया कि तनाव के चलते वह सोमवार को अपनी क्लास में भी नहीं गया था। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है।
प्रशासनिक कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया, एमवायएच अधीक्षक डॉ. अशोक यादव और पुलिस बल मौके पर पहुंचे।
कमरा सील: हॉस्टल प्रशासन ने छात्र के कमरे को तुरंत सील कर दिया है।
पुलिस जांच: एसीपी तुषार सिंह के अनुसार, मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। आत्महत्या के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही चल पाएगा।

आतंकी नेटवर्क को झटका: मसूद अजहर के भाई की पाकिस्तान में मौत, कैंप संचालन करता था
भारत के लिए रवाना होने से पहले ईरानी विमान नष्ट, क्या अमेरिका ने किया हमला? जांच की मांग
एमपी में बदला मौसम का मिजाज: कहीं बरसात-ओले, कहीं 40 डिग्री पार पारा, 3 अप्रैल तक चेतावनी