Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अंबेडकर–बीएन राव प्रतिमा विवाद फिर गरमाया, ग्वालियर में पुलिस सुरक्षा में किया गया भूमि-पूजन

    September 7, 2025

    बांकेलाल की बांसुरी पर झूमे मोहन, देवतालाब पर की पूजा-अर्चना, बहुती प्रपात पर किया गौपूजन

    September 7, 2025

    सीएम के दौरे पर किसानों और कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कांग्रेस नेता, बैरिकेड्स तोड़े

    September 7, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    • होम
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • हमारा इतिहास
    • करियर
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • ई-पेपर
      • 26 जनवरी 2024
      • 16 अगस्त 2024
      • 15 अगस्त 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    मध्यप्रदेश

    कांग्रेस ने गुना कलेक्ट्रेट घेरा, जयवर्धन सिंह बोले- वोट चोर, रिश्वतखोर, गद्दी छोड़, स्मार्ट मीटर समेत ज्वलंत मुद्दे उठाए

    Dinesh BhadauriaBy Dinesh BhadauriaSeptember 4, 2025Updated:September 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुना। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची और किसानों की समस्याओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने सोमवार को जिला अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान हजारों कार्यकर्ता हनुमान चौराहे पर एकत्र हुए और वोट चोर, रिश्वतखोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए।

    फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप

    जयवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में 20 से 30 हजार फर्जी नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। ग्रामीण इलाकों के नाम शहरी वार्डों में दर्ज कर दिए गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मतदाता सूची 2025 का शुद्धिकरण करने की मांग की और कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए पारदर्शी मतदाता सूची जरूरी है।

    8 हजार करोड़ के स्मार्ट मीटर पर हमला

    कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता बिजली बिलों से पहले ही परेशान है, लेकिन भाजपा सरकार ने 8 हजार करोड़ रुपये की स्मार्ट मीटर योजना थोप दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह योजना आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने और ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए लाई गई है। जयवर्धन ने स्मार्ट मीटर बंद करने की मांग उठाई।

    खाद की कालाबाजारी और मुआवजे में गड़बड़ी

    प्रदर्शन के दौरान किसानों की समस्याओं पर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा। जयवर्धन ने कहा कि गुना जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध होने के बावजूद भाजपा के दलाल खुलेआम कालाबाजारी कर रहे हैं। किसान घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें सही समय पर खाद नहीं मिलती। इसके साथ ही बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण में भी भ्रष्टाचार हुआ है। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं और सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी गई। कांग्रेस ने इस मामले में जनहित याचिका भी दायर की है।

    कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    जिलाध्यक्ष और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, बमौरी विधायक इंजीनियर ऋषि अग्रवाल समेत कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर किशोर कन्याल को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची शुद्धिकरण, बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा, किसानों को फसल बीमा, गौ माता की सुरक्षा और स्मार्ट मीटर योजना को रद्द करने की मांग की। गुना, आरोन, राघौगढ़, बीनागंज, चांचौड़ा, मधुसूदनगढ़, बमौरी, कुंभराज और म्याना तहसीलों से आए कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया।

    Congress Madhya Pradesh Fertilizer Black Marketing Guna Protest Jayvardhan Singh Smart Meter Scam Vote Theft
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dinesh Bhadauria

    Related Posts

    अंबेडकर–बीएन राव प्रतिमा विवाद फिर गरमाया, ग्वालियर में पुलिस सुरक्षा में किया गया भूमि-पूजन

    September 7, 2025

    बांकेलाल की बांसुरी पर झूमे मोहन, देवतालाब पर की पूजा-अर्चना, बहुती प्रपात पर किया गौपूजन

    September 7, 2025

    सीएम के दौरे पर किसानों और कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कांग्रेस नेता, बैरिकेड्स तोड़े

    September 7, 2025

    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    Demo
    Contact Us

    Name : Dinesh Singh Bhadauria
    Mobile No. : 9457815871
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Category
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
      • Home
      • मनोरंजन
      • मध्यप्रदेश
      • Buy Now
      © 2025 Samaynaad.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.