Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मध्यप्रदेश समेत देशभर में बारिश से विकट हालात, बड़वानी के तोरणमाल में भूस्खलन

    September 6, 2025

    छत्तीसगढ़ की महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2025

    मध्यप्रदेश में केले के तने से बनेगा कपड़ा, सीएम ने आपदा पीड़ित किसानों को दी 20 करोड़ की राहत

    September 6, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    • होम
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • हमारा इतिहास
    • करियर
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • ई-पेपर
      • 26 जनवरी 2024
      • 16 अगस्त 2024
      • 15 अगस्त 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश में केले के तने से बनेगा कपड़ा, सीएम ने आपदा पीड़ित किसानों को दी 20 करोड़ की राहत

    adminBy adminSeptember 6, 2025Updated:September 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने शनिवार को अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित किसानों को बड़ी राहत (Flood Compensation) दी। उन्होंने 11 जिलों के 17 हजार 500 किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 20 करोड़ 6 लाख रुपए मुआवजा राशि ट्रांसफर की। वर्चुअल संवाद में सीएम ने कहा कि धार जिले में जल्द ही केले के तने (Banana Fiber Cloth) के रेशे से कपड़ा बनाने का कारखाना लगेगा। इससे किसानों को फसल के साथ अतिरिक्त आय भी होगी।

    किसान कल्याण सरकार की प्राथमिकता

    सीएम यादव ने कहा कि किसानों की मुस्कान ही सरकार की ताकत है। बारिश ने नुकसान किया है, पर यही बारिश भरपाई भी करेगी। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावितों को 188.52 करोड़ रुपए की सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनका कल्याण सरकार की प्राथमिकता है।

    शिवपुरी के बाढ़ पीड़ितों से संवाद

    मुख्यमंत्री ने सबसे पहले शिवपुरी के बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की। यहां ग्रामीणों ने राहत राशि मिलने की पुष्टि की। दमोह जिले में संग्राम सिंह ने कहा कि जब तक धर्मेंद्र सिंह लोधी मंत्री नहीं बने थे तब तक उन्होंने शादी नहीं करने का निश्चय किया था। इस पर सीएम ने हंसते हुए कहा- आपने बताया नहीं, अन्यथा मंत्री ही नहीं बनाते।

    सिंधिया के साथ किया वादा निभाया

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को किसानों ने खुलकर संवाद किया। अशोकनगर के किसान कल्याण सिंह ने 25 बीघा में मक्का लगाने पर 10 हजार रुपए मुआवजा मिलने की जानकारी दी। किसान कल्याण सिंह को याद दिलाते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ किए दौरे के समय जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिया।

    केले के फाइबर से बनेगा कपड़ा

    धार जिले के एक किसान ने बताया कि 4 बीघा केले की फसल उजड़ने पर 58 हजार रुपए मिले। इस पर सीएम ने कहा कि अब केले के तने से कपड़ा उद्योग शुरू होगा, जिससे आम के आम और गुठलियों के दाम मिलेंगे। वहीं, जगदीश नामक किसान ने बताया कि 7 बीघा में पपीता लगाने पर 39 हजार रुपए मिले, जिस पर सीएम ने पपीता विदेश भेजने की सलाह दी।

    किसानों से जाना मुआवजे का सच

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से व​र्चुअल संवाद कर उन्हें मिले मुआवजे का सच जानने की कोशिश की। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छतरपुर और रायसेन के किसानों से भी पूछा कि जितना मुआवजा मिला है, वह सही बता रहे हैं या किसी के कहने पर। सीएम ने अनंत चतुर्दशी और आने वाले त्योहारों की शुभकामनाएं भी दीं।

    Banana Fiber Cloth CM Mohan Yadav Farmers Relief Flood Compensation
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    मध्यप्रदेश समेत देशभर में बारिश से विकट हालात, बड़वानी के तोरणमाल में भूस्खलन

    September 6, 2025

    मध्यप्रदेश में भी बारिश से तबाही, इंदौर में तीन मंजिला मकान ढहा, रतलाम में वाहन बहा, कई जिलों में स्कूल बंद

    September 5, 2025

    सागर में बाइक रैली में लगे ‘सर तन से जुदा’ के नारे, हिंदू जागरण मंच हुआ खफा, कांग्रेस नेता समेत कई पर FIR

    September 5, 2025

    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    Demo
    Contact Us

    Name : Dinesh Singh Bhadauria
    Mobile No. : 9457815871
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Category
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
      • Home
      • मनोरंजन
      • मध्यप्रदेश
      • Buy Now
      © 2025 Samaynaad.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.