Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मध्यप्रदेश समेत देशभर में बारिश से विकट हालात, बड़वानी के तोरणमाल में भूस्खलन

    September 6, 2025

    छत्तीसगढ़ की महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2025

    मध्यप्रदेश में केले के तने से बनेगा कपड़ा, सीएम ने आपदा पीड़ित किसानों को दी 20 करोड़ की राहत

    September 6, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    • होम
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • हमारा इतिहास
    • करियर
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • ई-पेपर
      • 26 जनवरी 2024
      • 16 अगस्त 2024
      • 15 अगस्त 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ की महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

    adminBy adminSeptember 6, 2025Updated:September 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में सनसनी फैल गई है। राज्य सरकार की एकमात्र महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े (Laxmi Rajwade) को जान से मारने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं, धमकी देने वाले ने उन्हें और उनके परिवार को झूठे घोटाले में फंसाने की भी बात कही थी। मंत्री की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी रविन्द्र यादव को गिरफ्तार (Ravindra Yadav Arrest) कर लिया है।

    प्रदेश की एकमात्र महिला मंत्री

    लक्ष्मी राजवाड़े इस समय महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं और सरगुजा इलाके में बीजेपी का बड़ा चेहरा मानी जाती हैं। वह 1992 में एक साधारण परिवार में जन्मीं और सूरजपुर जिले की भटगांव विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनी गईं। पहली बार चुनाव लड़ते ही उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज पारस राजवाड़े को करारी शिकस्त दी थी और 43 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। यही नहीं, उनकी सादगी भी उन्हें लगातार सुर्खियों में बनाए रखती है—कभी खेत में धान की रोपाई करते तो कभी आम महिलाओं के बीच बैठकर काम करते उनकी तस्वीरें चर्चा में रही हैं।

    प्रभावशाली मंत्री की पहचान

    राजनीतिक गलियारों में तब भी हलचल मची थी जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट में उन्हें शामिल किया गया। रेणुका सिंह और गोमती साय जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़कर जब महज 31 साल की उम्र में उन्हें मंत्री बनाया गया तो यह बीजेपी के भीतर भी बड़ा संदेश माना गया।

    सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज

    अब धमकी प्रकरण ने उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और धमकी के पीछे की मंशा और साजिश का खुलासा जल्द किया जाएगा। इस घटना के सामने आने के बाद से समर्थकों और क्षेत्रवासियों में आक्रोश है और मंत्री को सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज हो गई है।

    Chhattisgarh Minister Threat Laxmi Rajwade Ravindra Yadav Arrest
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    रायपुर में गणेश विसर्जन के लिए रूट डायवर्ट, 800 पुलिसकर्मी तैनात, सीएसपी रैंक के अफसर करेंगे निगरानी

    September 5, 2025

    NHM संविदाकर्मियों की हड़ताल ने पकड़ा तूल, हजारों कर्मचारी दे सकते इस्तीफा, नियमितीकरण समेत मांगों पर अड़े

    September 4, 2025

    रायपुर में 3 कृषि कारोबारियों पर ED की रेड, दुर्ग-भिलाई और राजिम तक छापेमारी; विपक्ष ने कहा- डराने की कोशिश

    September 3, 2025

    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    Demo
    Contact Us

    Name : Dinesh Singh Bhadauria
    Mobile No. : 9457815871
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Category
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
      • Home
      • मनोरंजन
      • मध्यप्रदेश
      • Buy Now
      © 2025 Samaynaad.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.