Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    1857 revolt के रणबांकुरे थे क्रांतिवीर हरेकृष्ण सिंह भदौरिया, भदावर के लाल पर बिहार ही नहीं, पूरे भारत को गर्व

    September 10, 2025

    मणिपुर में UNC ने NH-2 और NH-37 ब्लॉक किए, भारत-म्यांमार बॉर्डर फेंसिंग का विरोध, बढ़ा तनाव

    September 10, 2025

    …अब फ्रांस में फटा जनाक्रोश: 1 लाख लोग सड़कों पर, आगजनी-झड़पें, 200 उपद्रवी गिरफ्तार

    September 10, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    • होम
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • इतिहास
    • करियर
    • पर्यावरण
    • अपराध
    • खेलकूद
    • ई-पेपर
      • 26 जनवरी 2024
      • 16 अगस्त 2024
      • 15 अगस्त 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    देश-विदेश

    राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर हंगामा: मंत्री दिनेश सिंह ने काफिला रोका, पुलिस के साथ धक्कामुक्की

    adminBy adminSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली (Rahul Gandhi Rae Bareli) दौरे पर बुधवार को हंगामा हो गया। यूपी सरकार के मंत्री और भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) अपने समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए और राहुल गांधी के (Rahul Gandhi Convoy Stop) काफिले को रोक दिया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी का रायबरेली में यह छठा दौरा है। इससे पहले वे 29 और 30 अप्रैल को रायबरेली आए थे।

    एक किलोमीटर दूर रुके राहुल

    राहुल गांधी के काफिले को विरोध प्रदर्शन के कारण लगभग एक किलोमीटर पहले ही रोकना पड़ा। पुलिस जब मंत्री दिनेश सिंह और उनके समर्थकों को हटाने पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की की स्थिति भी बन गई। पुलिस ने किसी तरह हालात संभाले और रास्ता साफ कराया।

    बीजेपी के विरोध से बढ़ी सियासी गर्मी

    गौरतलब है कि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह वही नेता हैं, जिन्होंने हाल ही में लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली से चुनाव लड़ा था। इस बार राहुल गांधी ने रायबरेली से बड़ी जीत दर्ज की और सांसद बने। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच राहुल गांधी के इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है, वहीं भाजपा ने उनके खिलाफ कड़ा विरोध जताकर सियासी गर्माहट बढ़ा दी है।

    दो दिन प्रवास पर रहेंगे राहुल

    राहुल गांधी बुधवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली स्थित अपने आवास से निकले। वे दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर लखनऊ पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से रायबरेली रवाना हुए। रास्ते में हरचंदपुर में उन्होंने गाड़ी रुकवाकर समाजवादी पार्टी नेताओं से मुलाकात भी की।
    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस बार दो दिन—10 और 11 सितंबर—रायबरेली में रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, प्रशासनिक दिशा बैठक में शामिल होंगे और कई स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

    BJP Protest Rae Bareli Congress vs BJP Dinesh Pratap Singh Rahul Gandhi Convoy Stop Rahul Gandhi Rae Bareli Rahul Gandhi Rae Bareli Visit
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    1857 revolt के रणबांकुरे थे क्रांतिवीर हरेकृष्ण सिंह भदौरिया, भदावर के लाल पर बिहार ही नहीं, पूरे भारत को गर्व

    September 10, 2025

    मणिपुर में UNC ने NH-2 और NH-37 ब्लॉक किए, भारत-म्यांमार बॉर्डर फेंसिंग का विरोध, बढ़ा तनाव

    September 10, 2025

    …अब फ्रांस में फटा जनाक्रोश: 1 लाख लोग सड़कों पर, आगजनी-झड़पें, 200 उपद्रवी गिरफ्तार

    September 10, 2025

    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    Demo
    Contact Us

    Name : Dinesh Singh Bhadauria
    Mobile No. : 9457815871
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Category
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
      • Home
      • मनोरंजन
      • मध्यप्रदेश
      • Buy Now
      © 2025 Samaynaad.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.