Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मणिपुर में UNC ने NH-2 और NH-37 ब्लॉक किए, भारत-म्यांमार बॉर्डर फेंसिंग का विरोध, बढ़ा तनाव

    September 10, 2025

    …अब फ्रांस में फटा जनाक्रोश: 1 लाख लोग सड़कों पर, आगजनी-झड़पें, 200 उपद्रवी गिरफ्तार

    September 10, 2025

    कलह से परेशान CAF जवान ने उठाया खौफनाक कदम, साली और चाचा ससुर को गोली से उड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

    September 10, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    • होम
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • इतिहास
    • करियर
    • पर्यावरण
    • अपराध
    • खेलकूद
    • ई-पेपर
      • 26 जनवरी 2024
      • 16 अगस्त 2024
      • 15 अगस्त 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    देश-विदेश

    मौलाना और AIMIM नेता का धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा बयान, बताया हजरत-ए-आदम की औलाद

    adminBy adminSeptember 9, 2025Updated:September 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में बागेश्वरधाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी और यूपी AIMIM अध्यक्ष शौकत अली ने शास्त्री पर निशाना साधते हुए कई बयान दिए, जिन पर तीखी बहस शुरू हो गई है। मौलाना तो यहां तक कह दिया कि धीरेंद्र शास्त्री हजरत-ए-आदम की औलाद हैं।

    भारत का मुसलमान उसूल पाबंद

    मौलाना रजवी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने पूरे सनातन धर्म को निशाना बनाया है। उनका दावा है कि दुनिया में सबसे पहले इस्लाम आया और पूरी इंसानियत हजरत-ए-आदम की औलाद है। उन्होंने सवाल उठाया कि शास्त्री असली और नकली मुसलमान की पहचान कैसे कर सकते हैं। मौलाना ने कहा कि भारत का मुसलमान शरीयत और इस्लाम के उसूलों पर सख्ती से अमल करता है, जबकि विदेशों में मुसलमान उतनी पाबंदी नहीं करते।

    शौकत अली ने बताया नकली हिंदू

    शौकत अली ने मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में शास्त्री पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को पहले सनातन धर्म के चारों वेद पढ़ने चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, मुझे तो लगता है कि ये नकली हिंदू हैं। वो हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं, लेकिन अगर हम मुस्लिम राष्ट्र कहेंगे तो हम पर मुकदमा हो जाएगा।

    भारत के मुसलमानों को बताया कन्वर्टेड

    धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में आगरा में अपने कार्यक्रम रद्द होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि भारत में जितने भी मुस्लिम हैं, वे सभी कन्वर्टेड हैं। उनके अनुसार, असली मुसलमान विदेशों में हैं। अगर कोई अपने पूर्वजों को देखेगा, तो पाएगा कि सबके पूर्वज सनातनी थे। उन्होंने दावा किया कि 3000 साल पहले इस पृथ्वी पर केवल सनातनी ही थे, जिनका न कोई आदि है और न अंत।

    संघ के विपरीत बताया

    मौलाना रजवी ने धीरेंद्र शास्त्री पर RSS से अलग हटकर हिंदू राष्ट्र की परिभाषा गढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि RSS मानती है भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है, लेकिन शास्त्री इसे अलग अंदाज में पेश करते हैं।

    AIMIM UP Bareilly Maulana Dhirendra Shastri Hazrat Adam Hindu Rashtra Muslim identity religious debate in India Sanatan Dharma
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    मणिपुर में UNC ने NH-2 और NH-37 ब्लॉक किए, भारत-म्यांमार बॉर्डर फेंसिंग का विरोध, बढ़ा तनाव

    September 10, 2025

    …अब फ्रांस में फटा जनाक्रोश: 1 लाख लोग सड़कों पर, आगजनी-झड़पें, 200 उपद्रवी गिरफ्तार

    September 10, 2025

    राहुल-अखिलेश-तेजस्वी को बताया ब्रह्मा-विष्णु-महेश, रायबरेली में सपा नेता का पोस्टर हुआ चर्चित

    September 10, 2025

    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    Demo
    Contact Us

    Name : Dinesh Singh Bhadauria
    Mobile No. : 9457815871
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Category
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
      • Home
      • मनोरंजन
      • मध्यप्रदेश
      • Buy Now
      © 2025 Samaynaad.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.