Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मणिपुर में UNC ने NH-2 और NH-37 ब्लॉक किए, भारत-म्यांमार बॉर्डर फेंसिंग का विरोध, बढ़ा तनाव

    September 10, 2025

    …अब फ्रांस में फटा जनाक्रोश: 1 लाख लोग सड़कों पर, आगजनी-झड़पें, 200 उपद्रवी गिरफ्तार

    September 10, 2025

    कलह से परेशान CAF जवान ने उठाया खौफनाक कदम, साली और चाचा ससुर को गोली से उड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

    September 10, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    • होम
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • इतिहास
    • करियर
    • पर्यावरण
    • अपराध
    • खेलकूद
    • ई-पेपर
      • 26 जनवरी 2024
      • 16 अगस्त 2024
      • 15 अगस्त 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    देश-विदेश

    कई राज्यों में बाढ़ से तबाही, राजस्थान में रिकॉर्डतोड़ बारिश, हिमाचल-गुजरात में जनहानि, यूपी में हाहाकार

    adminBy adminSeptember 9, 2025Updated:September 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून की मार लगातार बढ़ती जा रही है। राजस्थान में इस बार रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस सीजन की अब तक 693.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले 108 सालों में दूसरी सबसे बड़ी बारिश है। इससे पहले 1917 में 844.2 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। इस समय प्रदेश के 63 फीसदी बांध फुल हो चुके हैं। जून में 125.3 मिमी, जुलाई में 290 मिमी और अगस्त में 184 मिमी बारिश हुई। लगातार हो रही बरसात ने कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है।

    कुल्लू लैंडस्लाइड में 5 की मौत

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सोमवार रात हुए भूस्खलन (landslide) में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे तीन अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन से हालात गंभीर बने हुए हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से मुश्किलें और बढ़ रही हैं।

    अहमदाबाद में दं​पति की मौत

    गुजरात के अहमदाबाद में भी बारिश से बड़ा हादसा हुआ। सोमवार रात बाइक पर जा रहे दंपति पानी भरी सड़क से गुजरते समय करंट की चपेट में आ गए। गड्ढे में गिरे खुले तार से करंट फैलने के कारण दोनों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    गंगा और यमुना उफान पर

    उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना समेत सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा और वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। आधे से ज्यादा क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है। राधा वल्लभ मंदिर परिसर तक पानी पहुंच गया है और परिक्रमा मार्ग पूरी तरह डूब चुका है। बांके बिहारी मंदिर से यमुना की दूरी जो सामान्यत: 600 मीटर रहती है, वह घटकर महज 100 मीटर रह गई है। वर्तमान में प्रदेश के करीब 48 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

    Ahmedabad electric shock accident Himachal landslide India natural disaster update Monsoon 2025 news Rajasthan heavy rainfall Uttar Pradesh floods
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    मणिपुर में UNC ने NH-2 और NH-37 ब्लॉक किए, भारत-म्यांमार बॉर्डर फेंसिंग का विरोध, बढ़ा तनाव

    September 10, 2025

    …अब फ्रांस में फटा जनाक्रोश: 1 लाख लोग सड़कों पर, आगजनी-झड़पें, 200 उपद्रवी गिरफ्तार

    September 10, 2025

    राहुल-अखिलेश-तेजस्वी को बताया ब्रह्मा-विष्णु-महेश, रायबरेली में सपा नेता का पोस्टर हुआ चर्चित

    September 10, 2025

    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    Demo
    Contact Us

    Name : Dinesh Singh Bhadauria
    Mobile No. : 9457815871
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Category
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
      • Home
      • मनोरंजन
      • मध्यप्रदेश
      • Buy Now
      © 2025 Samaynaad.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.