Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विधायक ने कलेक्टर को थप्पड़ मारने की कोशिश की, भिंड में खाद संकट को लेकर बड़ा विवाद, मामला गरमाया

    August 27, 2025

    राहुल ने फोड़ा एक और बम… कहा- एमपी का चुनाव चोरी हुआ, बिहार के मुजफ्फरपुर में दिया बड़ा बयान

    August 27, 2025

    बाढ़ में फंसे थे लोग सेना ने किया असंभव को संभव, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे तारीफ, जानें पूरा मामला

    August 27, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    • होम
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • हमारा इतिहास
    • करियर
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • ई-पेपर
      • 26 जनवरी 2024
      • 16 अगस्त 2024
      • 15 अगस्त 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    देश-विदेश

    राहुल ने फोड़ा एक और बम… कहा- एमपी का चुनाव चोरी हुआ, बिहार के मुजफ्फरपुर में दिया बड़ा बयान

    Dinesh BhadauriaBy Dinesh BhadauriaAugust 27, 2025Updated:August 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर चुनाव चोरी करने का आरोप लगाया है। बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के चुनाव चोरी किए गए। राहुल गांधी के इस बयान ने राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है।

    राहुल गांधी ने यह कहा…

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा, आप देखिए मध्यप्रदेश का चुनाव चोरी किया। हरियाणा, महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया। हम कुछ बोलते नहीं थे क्योंकि सबूत नहीं था। महाराष्ट्र में सबूत मिल गया, इन्होंने वहां कुछ ज्यादा कर दिया।

    कमलनाथ का समर्थन

    राहुल गांधी के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने लिखा – हमारे नेता राहुल गांधी ने आज मुजफ्फरपुर की सभा में एक बार फिर स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 चोरी किया गया था।
    उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी के साथ थी और उसने कांग्रेस को जिताया था। अब कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर वोट चोरी रोकने के लिए सजग रहना होगा।

    गुजरात मॉडल है वोट चोरी करने का मॉडल

    राहुल गांधी ने अपने भाषण में गुजरात मॉडल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र और गुजरात का चुनाव चोरी किया गया। 2014 से पहले ये मॉडल गुजरात में शुरू हुआ। यह कोई आर्थिक मॉडल नहीं है, बल्कि वोट चोरी करने का मॉडल है। जिसे 2014 के बाद राष्ट्रीय स्तर पर लागू कर दिया गया।

    बीजेपी क्यों कहती है 40-50 साल राज करेंगे

    राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा 40-50 साल तक राज करेगी। राहुल ने सवाल उठाते हुए कहा, राजनीति में कल क्या होगा किसी को नहीं पता। लेकिन अमित शाह को 40 साल की राजनीति का भरोसा कैसे है? जवाब है–वोट चोरी करके। इसके बाद राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

    BJP 40 Years Rule Claim Congress Leader Statement Congress vs BJP Election Manipulation Allegations Election Rigging Allegation Election Stolen Remark Gujarat Model Indian Politics Kamal Nath on Rahul Gandhi Kamal Nath Reaction Madhya Pradesh 2023 Election Maharashtra Election Controversy MP Assembly Election 2023 Muzaffarpur Rally Rahul Gandhi Rahul Gandhi on Gujarat Model Rahul Gandhi Speech Bihar Rahul Gandhi Viral Video Voter Rights Yatra
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dinesh Bhadauria

    Related Posts

    बाढ़ में फंसे थे लोग सेना ने किया असंभव को संभव, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे तारीफ, जानें पूरा मामला

    August 27, 2025

    बेटियों पर जुल्म देख खौल उठा क्षत्रियों का खून, कन्यादान में सोना-चांदी नहीं हथियार देने का आह्वान

    August 26, 2025

    धुबरी में ‘Shoot at Sight’ का आदेश, दुर्गा पूजा पर असम के मुख्यमंत्री का सख्त फरमान

    August 26, 2025

    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    Demo
    Contact Us

    Name : Dinesh Singh Bhadauria
    Mobile No. : 9457815871
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Category
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
      • Home
      • मनोरंजन
      • मध्यप्रदेश
      • Buy Now
      © 2025 Samaynaad.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.