Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विधायक ने कलेक्टर को थप्पड़ मारने की कोशिश की, भिंड में खाद संकट को लेकर बड़ा विवाद, मामला गरमाया

    August 27, 2025

    राहुल ने फोड़ा एक और बम… कहा- एमपी का चुनाव चोरी हुआ, बिहार के मुजफ्फरपुर में दिया बड़ा बयान

    August 27, 2025

    बाढ़ में फंसे थे लोग सेना ने किया असंभव को संभव, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे तारीफ, जानें पूरा मामला

    August 27, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    • होम
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • हमारा इतिहास
    • करियर
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • ई-पेपर
      • 26 जनवरी 2024
      • 16 अगस्त 2024
      • 15 अगस्त 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    मध्यप्रदेश

    वन विभाग हुआ सख्त, शिकारियों और लापरवाह वनकर्मियों पर इनाम घोषित

    adminBy adminAugust 26, 2025Updated:August 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण को लेकर सरकार और वन विभाग ने सख्ती के तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लगातार हो रही बाघों की मौत और शिकार की घटनाओं के बीच अब शिकारियों और दोषी अफसरों पर इनाम की घोषणा कर कार्रवाई तेज की जा रही है।

    टी-35 के शिकारियों पर 25 हजार इनाम

    सबसे ताजा मामला सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का है, जहां प्रसिद्ध बाघ T-35 के शिकारियों की तलाश में वन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने शिकारियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही, ग्राम बड़चोपड़ा में बाघ का शिकार करने वाले आरोपियों पर भी 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। यह कदम शिकारियों पर शिकंजा कसने और उन्हें कानून के हवाले करने के लिए उठाया गया है।

    बालाघाट के दो वनकर्मियों पर भी इनाम

    वन विभाग ने इस बार शिकारियों पर ही नहीं, बल्कि लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर भी सख्त रुख अपनाया है। पहली बार फरार चल रहे वन विभाग के डिप्टी रेंजर और वनरक्षक पर भी इनाम घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार, बालाघाट में एक बाघ की मौत के बाद उसके शव को गुपचुप जलाने की साजिश में डिप्टी रेंजर और वनरक्षक की भूमिका सामने आई थी। इस घटना के बाद से डिप्टी रेंजर और वनरक्षक गायब हैं। अब विभाग ने उन पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

    बाघों की सुरक्षा में ढील बर्दाश्त नहीं

    वन विभाग का कहना है कि बाघों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। विभाग लगातार निगरानी और गश्ती बढ़ा रहा है, ताकि शिकार जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लग सके। मध्यप्रदेश देश में बाघों की सबसे बड़ी संख्या वाला राज्य है। ऐसे में शिकार की घटनाएं न केवल वन विभाग के लिए चुनौती हैं, बल्कि राज्य की पहचान और गौरव पर भी सवाल खड़ा करती हैं। अधिकारियों का मानना है कि इनाम की घोषणा से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद मिलेगी और साथ ही यह संदेश भी जाएगा कि शिकार या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Balaghat tiger case deputy ranger reward forest officer absconding Madhya Pradesh tiger hunting poachers reward announced poaching crackdown Satpura Tiger Reserve T-35 tiger poaching tiger conservation India wildlife crime MP
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    विधायक ने कलेक्टर को थप्पड़ मारने की कोशिश की, भिंड में खाद संकट को लेकर बड़ा विवाद, मामला गरमाया

    August 27, 2025

    टाइगर कॉरिडोर पर सवाल, पर्यावरण की कीमत पर पर्यटन को बढ़ावा…?

    August 26, 2025

    गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को, गणपति स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त

    August 26, 2025

    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    Demo
    Contact Us

    Name : Dinesh Singh Bhadauria
    Mobile No. : 9457815871
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Category
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
      • Home
      • मनोरंजन
      • मध्यप्रदेश
      • Buy Now
      © 2025 Samaynaad.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.