Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भोपाल वन विहार में बदलेंगे नियम, क्राउड मैनेजमेंट करना है लक्ष्य, सिर्फ साइकिल गोल्फ कार्ट से घूम सकेंगे पर्यटक

    September 16, 2025

    देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, टपकेश्वर मंदिर डूबा; हिमाचल में लैंडस्लाइड से 3 की मौत, अगले 24 घंटे भारी

    September 16, 2025

    मोदी देंगे पीएम मित्रा पार्क की सौगात, टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा क्रांतिकारी बदलाव, तीन लाख रोजगार की उम्मीद

    September 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    • होम
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • इतिहास
    • करियर
    • पर्यावरण
    • अपराध
    • खेलकूद
    • ई-पेपर
      • 26 जनवरी 2024
      • 16 अगस्त 2024
      • 15 अगस्त 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Samay Naad
    मध्यप्रदेश

    अंग—भंग को मानता माता करतीं ठीक, दुर्लभ पुरा संपदा के बीच है गोंड जनजाति की आराध्य देवी का स्थान

    Dinesh BhadauriaBy Dinesh BhadauriaAugust 10, 2025Updated:August 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिनेश सिंह भदौरिया, सीहोर। किसी के हाथ—पैर टूट जाएं या कोई अन्य अंग—भंग हो जाए तो रातापानी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में स्थित मानता माता उन्हें ठीक कर देती हैं। जब व्यक्ति का अंग ठीक हो जाता है तो वह माता को ठीक हुए अंग की प्रतिकृति बनाकर विशेष पूजा के साथ भेंट करता है। जैसे किसी का टूटा हाथ ठीक हो जाए तो वह व्यक्ति मानता अर्थात् मनौती पूरी होने पर देवी को लकड़ी का हाथ अर्पित करता है। देवी के अधिकांश आराधक उन्हें मान्यता माता की जगह मानता माता कहकर ही बुलाते हैं।

    यहां विराजमान हैं मानता माता

    महाबलिया, कठौतिया, खारी और बावड़ी खेड़ा के बीच में बड़ा डोल है। डोल स्थानीय भाषा में उस जगह को कहते हैं, जहां पहाड़ियों और चट्टानों के बीच बारिश का पानी प्राकृतिक रूप से जमा हो जाता है। सुरम्य स्थान पर बने बड़ा डोल के पास बरसात में एक बहुत सुंदर झरना बहता है। इसी झरने के पास स्थित है मानता माता का स्थान। यहां कोई देवी की मूर्ति स्थापित नहीं है और न ही कोई मंदिर बना है। लाखों वर्ष पुरानी चट्टानों की परतों के बीच बनी गुफा में शक्ति को विराजमान मानकर गोंड जनजाति के लोग लंबे समय से पूजा करते आ रहे हैं।

    गोंड जनजाति की आराध्य देवी

    मानता माता के स्थान के पास बसी महाबलिया बस्ती में लगभग 25 घर ही होंगे, जिनमें भील—भिलाला जनजाति के लोग रहते हैं। लोगों का कहना है कि कई दशक पहले इस क्षेत्र में गोंड जनजाति के लोग ही रहते थे और वे सैकड़ों साल पहले से चली आ रही परंपरा के अनुसार मानता देवी की पूजा करते थे। कालांतर में गोंड लोग यहां से निकलकर दूसरे गांवों में बस गए, लेकिन उन्होंने अपनी आराध्य देवी की परंपरा को बनाए रखा। वर्तमान में गोंड जनजाति के कुछ लोग आंवली खेड़ा में रहते हैं।

    अर्पित किए जाते लकड़ी के अंग

    आज भी गोंड समुदाय के लोग यहां आते हैं और भंग अंगों के ठीक होने की प्रार्थना देवी से करते हैं। मनौती पूरी होने पर श्रद्धालु उसी अंग की शक्ल में लकड़ी का अंग बनाकर देवी को भेंट करते हैं। इसके साथ ही देवी को विशेष पूजा भी अर्पित की जाती है, जिसमें मुर्गा, बकरा, शराब आदि सामग्री शामिल होती है। महिलाएं भी पति के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए मानता माता को चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि सुहाग की चीजें अर्पित करती हैं।

    oppo_2

    अनमोल पुरा संपदा है यहां

    कई प्रजातियों के वृक्षों से यहां का वन क्षेत्र आच्छादित है। इस वन क्षेत्र में बड़ा डोल मानता माता के पास बने प्राकृतिक झरने का पानी आगे चलकर नदी का रूप ले लेता है, जो आम डोल, मसूरिया डोल, कठौतिया होते हुए रायसेन जिले के मंडीदीप के पास कलियासोत नदी में मिलती है। इस क्षेत्र में बहुत पुरानी गुफाएं मौजूद हैं, जिनका सही अनुमान अभी तक नहीं लगाया जा सका है। इन गुफाओं में वेशकीमती रॉक पेंटिंग्स मौजूद हैं, जिनपर शैलचित्र अंकित हैं। माना जाता है कि ये शैलचित्र पाषाण काल के हैं। इन गुफाओं में बाघ, भालू, तेंदए आदि वन्यजीव शरण लेते हैं। इस जंगल में बिना गाइड के जाना जोखिम भरा हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dinesh Bhadauria

    Related Posts

    भोपाल वन विहार में बदलेंगे नियम, क्राउड मैनेजमेंट करना है लक्ष्य, सिर्फ साइकिल गोल्फ कार्ट से घूम सकेंगे पर्यटक

    September 16, 2025

    मोदी देंगे पीएम मित्रा पार्क की सौगात, टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा क्रांतिकारी बदलाव, तीन लाख रोजगार की उम्मीद

    September 16, 2025

    अजब वाकया! पड़ोसी के सरनेम पर कुत्ते का नाम ‘शर्मा’ रखा, विरोध करने पर मारपीट, FIR दर्ज

    September 12, 2025

    Leave A Reply Cancel Reply

    Editors Picks
    Top Reviews
    Advertisement
    Demo
    Contact Us

    Name : Dinesh Singh Bhadauria
    Mobile No. : 9457815871
    Email: [email protected]

    Our Picks
    Category
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
      • Home
      • मनोरंजन
      • मध्यप्रदेश
      • Buy Now
      © 2025 Samaynaad.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.